महासमुन्द

श्री राम के आदर्श को जीवन में अपनाने की आवश्यकता -डॉ. चोपड़ा
10-Apr-2023 3:37 PM
श्री राम के आदर्श को जीवन में अपनाने की आवश्यकता  -डॉ. चोपड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 अप्रैल। पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने झलप और पचरी में रामायण कार्यक्रम में भाग लिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि रामायण के हर पात्र में अद्भुत शक्ति है। एक-एक पात्र अपने आप में महत्वपूर्ण और परिपूर्ण है।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि रामायण को विश्व के सर्वश्रेष्ठ गं्रथ घोषित करने का समय आ गया है। वर्तमान में चहुंओर भक्ति की गंगा बह रही है। बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं व बहनों व युवाओं और बुजुर्गों को भी इस रामचरित मानस के भक्ति और ज्ञान के भव सागर में डूब जाना चाहिए। श्री रामचंद्र्र की कथा और छत्तीसगढ़ की प्राचीन संस्कृति से लोगों को परिचित करना जरूरी है। साथ ही भगवान श्री राम के आदर्श को मानस गान के जरिए  लोगों के बीच ले जाकर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने एवं श्री राम जी के आदर्श को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।


अन्य पोस्ट