श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 सितंबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मंगलवार को लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को पूरे दिनभर जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कल मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन पर उनके निवास में बधाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शहर के कचहरी चौक, बागबाहरा रोड स्थित पेटोल पंप के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा कर आशीर्वाद लिया। बाद इसके स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा में भी मत्था टेका। इसके पश्चात संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। यहां से श्री चंद्राकर कांग्रेसजनों व अपने समर्थकों के साथ श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे।
यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर मौजूद जनसैलाब ने आतिशबाजी के साथ विधायक श्री चंद्राकर का स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विभिन्न विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थानों, विभिन्न समाजिक पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का साफ ा एवं माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।
श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने शिक्षकों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने डॉ.साधना कसार, हितेंद्र शर्मा, प्रमोद कन्नौजे, अशोक गिरी गोस्वामी, टेकराम सेन, रामकुमार साहू, मधु शर्मा, प्रभा पंडा, तुलेंद्र सागर,नंदकुमार सिन्हा का साल श्रीफल से सम्मान किया।
इसके अलावा विनोद चंद्राकर फैंस क्लब के तत्वावधान में शहर के ओवर ब्रिज के पास संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का शानदार तरीके से जन्मदिन मनाया गया। यहां संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को लड्डूओं से तौलकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विनोद चंद्राकर फैंस क्लब के बबलू हरपाल, सूरज नायक, दीपक ठाकुर,रविंद्र महानंद, दीपक चंद्राकर सहित फैंस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री संजय शर्मा, अरुण चंद्राकर,अमर चंद्राकर, गोविंद साहू, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, चमन चंद्राकर, गिरजाशंकर चंद्राकर, वीरेन्द्र चंद्राकर, राजू यादव, किशन देवांगन, पुष्कर चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर,चूड़ामणि चंद्राकर,लोकेश चंदन साहू, केडी ध्रुव, दिलीप जैन, माणिक साहू, खोम सिन्हा, डॉ परमेश्वर साहू, राजेश साहू, द्रोण चंद्राकर, ईश्वर यादव, अमन चंद्राकर, राधेलाल सिन्हा, संतोष चंद्राकर, चुड़ामणि चंद्राकर, सुनील चंद्राकर,केशव चंद्राकर, नीलकंठ जोहले, विश्राम चौहान आदि समेत सैकड़ों लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी।