महासमुन्द

अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह पर विविध आयोजन
07-Sep-2023 4:30 PM
अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह  पर विविध आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा , 7  सितंबर। राज्यव्यापी अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह अन्तर्गत विकासखंड पिथौरा के विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न हुआ।

 स्वामी आत्मानंद विद्यालय पिथौरा लक्ष्मीपुर,खुटेरी व बरेकेल खुर्द में ब्लाक की साक्षरता टीम द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल परियोजना अधिकारी एफ. ए. नंद,  नोडल अधिकारी अरुण कुमार देवता शामिल थे। इस दौरान चित्र देखो और लिखो , विषय में कार्यक्रम आयोजित करवाये गए।

ज्ञात हो कि बरेकेल खुर्द में लगातार साक्षरता अभियान का संचालन वहां के प्रधान पाठक अन्तर्यामी प्रधान द्वारा प्रेरको मुकेश मधुकर , राकेश ध्रुव, दिव्या भोई, हेमसिंग पटेल, केशव मधुकर रामेश्वरी यादव आदि के साथ करवाया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम के विषय चित्र देखो और लिखो पर 30 नवसाक्षर साथियों को बुला कर कार्यक्रम कराया गया।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारिका पटेल ने कहा कि यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है की इतने सख्या में हमारे नवसाक्षर साथी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं ।

अध्यक्षता कर रहे एफ. ए. नंद ने कहा कि बरेकेल खुर्द साक्षरता अभियान में हमेशा पुरे ब्लाक में अग्रणिय भूमिका निभाता रहा है । वहीं अरुण कुमार देवता ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके सहारे हम इस दुनिया में अपने अधिकारों को संरक्षित कर सकते हैं अत: हर व्यक्ति को पढऩा चाहिए, इसे हमारे बरेकेलखुर्द वासी समझते हंै।

प्रधान पाठक अन्तर्यामी प्रधान ने अभियान में हमेशा सहयोग प्रदान करने के लिए ब्लाक की टीम ,प्रेरक साथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार मधुकर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नीलंकठ दीवान शिक्षक व श्रीमति हेमकुमारी दीवान शिक्षिका व ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट