महासमुन्द

भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने की मांग, ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट
08-Sep-2023 2:31 PM
भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने की मांग, ग्रामीण  पहुंचे कलेक्टोरेट

महासमुंद, 8 सितंबर। ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने की मांग को लेकर अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग मजदूरी करने वाले हैं। नल का टैक्स नहीं दे पा रहे हैं। साल भर का स्वास्थ्य खर्च व राशन दुकान का खर्च चलाने में दिक्कतें होती है। सरपंच, उप सरपंच, पंच व मुखिया ने गुप्त रूप से प्रस्ताव पारित कराकर गांव वालों की अनुपस्थिति व बिना सलाह से विधायक को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। 
 ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों में तिलकचंद महेश्वरी, राजेश, गणेश, चमन, छविराम, गेंदू, ओंकार साहू, चमेली आदि शामिल हैं। 

 

 


अन्य पोस्ट