सरायपाली विस प्रत्याशी सरला कोसरिया ने कार्यकर्ताओं की संगठित शक्ति पर विश्वास जताया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 सितंबर। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का विगत दिनों सरायपाली आगमन हुआ। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री जामवाल ने चन्द्रयान 3 की सफलता की बात करते हुए शुरूआत की और संगठनात्मक चर्चा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल के कुशलतापूर्वक नेतृत्व पर ध्यानाकर्षण किया। आगामी चुनाव में धीरे-धीरे हर घर तक पहुंचने और लोगों की समस्या को जानकर उसके समाधान तक पहुंचाने में कोई कोर कसर ने छोडऩे की बात कही। उन्होंने सबका विकास के मूल मंत्र को विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर जिला स्तरीय कमल खिलाने की बात रखी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सरायपाली विधानसभा प्रत्याशी सरला कोसरिया ने क्षेत्रहित और प्रदेश हित की बात कहते हुए अपने कार्यकर्ताओं की संगठित शक्ति पर विश्वास जताया आभार उद्बोधन में विधान सभा प्रभारी संजय शर्मा ने भी सरायपाली में कमल खिलाने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में संध्या परगनिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सारंगढ़ विधान सभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक, रायगढ़ विधान सभा प्रभारी विपिन उबोवेजा, सरायपाली विधान सभा प्रभारी कमल गर्ग, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री कामता पटेल, डॉ एन के अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, जितेंद्र त्रिपाठी, चन्द्र कुमार पटेल,जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र,जिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, जिला सह.कोषाध्यक्ष धनेशनायक, सीता सतपथी, शैलबाला पटनायक, मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, प्रदीप साहू, विद्या चौधरी,उपेन्द्र चौधरी, भवानी शंकर चौधरी, समर लाल बरिहा, बाबूलाल पटेल, मालिकराम, माधोदास, प्रोजेस्ट प्रधान, विजय प्रधान, हृदय नायक, चन्द्रहास पंडा, अमृत लाल पटेल, दासरथी यदु, मनोज पटेल, उत्तर निषाद, संतलाल निषाद, कृष्णकुमार, मंत्री प्रधान, तोषनाथ यादव, तरूण प्रधान, सुभाष नरेश तिवारी, नीरज अग्रवाल, साहिल पटनायक, किशन जयसवाल, गुंजन अग्रवाल, स्वर्ण सिंह सलुजा, इकबाल, नेपाल बीसी, प्रमोद भोई, झनकराम चौधरी, स्वर्णकार गुरूजी, उमाकांत मिश्रा, मुरली नायक, मनबोध मिरी, सुरोतीलाल लकड़ा, सूरज नायक, रविन्द्र कुमार पंडा, मोहन चौहान, नकुल चौहान, खगेश लहरे,कन्हैयालाल लहरे, सुधीर सामंतराय, दुष्यंत नायक, सोहन लाल पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।