महासमुन्द

मेडिकल कॉलेज में मनाया विश्व जूनोसिस दिवस
07-Sep-2023 2:14 PM
मेडिकल कॉलेज में मनाया  विश्व जूनोसिस दिवस

महासमुंद,7 सितंबर। बुधवार 6 सितंबर को विश्व जूनोसिस दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एनआरसीपीआरएमओ, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट की उपस्थिति में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुंद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग छात्राओं को जेनेटिक बीमारियों से बचाव तथा नियंत्रण की जानकारी प्रदान की गई।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि कोविड.19 जैसी महामारी के बाद पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस बीमारियों में मुख्य तौर पर रेबीज, स्वाइन फ्लू, निपाह वायरस, बर्ड फ्लू, स्क्रब टाइफस सम्मिलित हंै। रेबीज के टीके समस्त शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट