महासमुन्द

साक्षरता सप्ताह, स्लोगन -चित्रकला स्पर्धा
07-Sep-2023 2:59 PM
साक्षरता सप्ताह, स्लोगन -चित्रकला स्पर्धा

महासमुंद, 7 सितंबर। स्थानीय शांत्री बाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय में सांस्कृतिकसाहित्यिक समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिले में 01 से 08 सितंबर तक विभिन्न शैक्षणिक में साक्षरता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बीते 1 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता, 02 सितम्बर को कविता एवं स्लोगन प्रतियोगिता व 4 सितम्बर को साक्षरता के थीम पर चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। साक्षरता सप्ताह का विधिवध उद्घाटन प्राचार्य डॉ सविता चंद्राकर की उपस्थिति में हुआ। गायत्री चंद्राकर ने साक्षरता सप्ताह हेतु प्राप्त आदेश पत्र का पाठन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

 


अन्य पोस्ट