‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 8 सितंबर। शिक्षक दिवस पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम रायपुर में अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वीरेंद्र हेगडे धर्माचार्य राज्यसभा सदस्य धर्म स्थल बेंगलुरु, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सखलेचा उद्योग मंत्री मध्य प्रदेश शासन, विशेष आमंत्रित अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री विधायक रायपुर, माननीय नंद कुमार सहाय, श्री राम प्रकाश मिश्रा अकोला राजेश अग्रवाल सीए रायपुर नवीन जैन आमगांव तथा उज्जवल पाटनी उपस्थित थे।
अतिथि स्वागत एवं स्वागत भाषण के पश्चात विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली चयनित शिक्षकों का सम्मान किया गया,, जिसमें बागबाहरा के कवि शिक्षक रुपेश तिवारी का शाल , श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि रुपेश तिवारी ने शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण, स्वच्छता, साहित्यिक एवं सामाजिक ,सांस्कृतिक तथा इंटैक के सक्रिय सदस्य के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अलग पहचान बनाई हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री तिवारी एक ही विद्यालय परिसर में लगातार 33वर्षो तक अध्यापन कार्य किये तथा पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों के जन्मदिन मनाने की परंपरा की शुरुआत किये हैं,, साहित्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान उड़ीसा ,मध्य प्रदेश ,कर्नाटक आदि राज्यों में तथा दूरदर्शन , आकाशवाणी तथा अनेक मंचीय कवि सम्मेलनों में प्रतिष्ठित कवियों के साथ कविता पाठ किए हैं।
विगत 35 वर्षों से साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शासकीय अशासकीय आयोजनों में कुशल मंच संचालक के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में कोलकाता, शिलांग, भोपाल, गया बिहार, नागपुर, ओडिशा ,मुंबई ,कर्नाटक ,कर्नाटक छिंदवाड़ा ,कोल्हापुर ,भोपाल ,विदिशा, बीना ,दमोह ,बालाघाट ,डोंगरगांव, डूंगरपुर ,रायपुर ,दुर्ग ,खैरागढ़, राजनंदगांव ,शिवपुरी ,जबलपुर, मुरादाबाद ,जयपुर राजनंदगांव हिमाचल प्रदेश आदि से कुलपति, प्राचार्य ,व्याख्याता, शिक्षक शिक्षिकाओं कुलमिलाकर 77 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस सम्मान पर कर्मचारी संगठन के प्रांतीयअध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, राजेंद्र चंद्राकर , कृपाशंकर मिश्रा, चंदूलाल चंद्राकर धमतरी, अशोक गिरी गोस्वामी, रेखराज शर्मा, महासमुंद, प्रवीण प्रवाह ,उमेश दीक्षित पिथौरा, दाऊलाल चंद्राकर ,बंधु राजेश्वर खरे, टेकराम सेन, मोनू नामदेव, के साथ बागबाहरा के एन,आर चंद्राकर, डाक्टर जी आरचंद्राकर,आर,एस, चंद्राकर भैयाराम चंद्राकर , भीमसेन चंद्राकर ,भूषण साहू, केवल सिंह राजपूत,विजय शर्मा,अरूण शुक्ला, शेषनारायण साहू सहित अनेक कर्मचारी ,पेंशनर साथियो साहित्यकारों, एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।