महासमुन्द

अब आवास का सपना होगा पूरा - अंकित
07-Sep-2023 7:06 PM
अब आवास का सपना होगा पूरा - अंकित

 पिथौरा, 7  सितंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि विगत दिनों रायपुर में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री परिषद की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए पूरे प्रदेश में आवासहीनों के लिए करीब 6 लाख आवासहीनों के लिए आवास स्वीकृत करने के निर्देश दिए है। ज्ञात हो कि इस वित्तीय वर्ष में मात्र 85000 आवास की ही स्वीकृत राज्य सरकार को दी थी। अंकित ने बताया कि प्रदेश में करवाये गए सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना के सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के अनुरूप 2011 की सर्वे सूची में शामिल होने से आज 2023 में छुटे लगभग 47090 परिवारों को मिला के पुराने 6 लाख 99 हजार 439 परिवारों हेतु तत्काल आवास की स्वीकृति करने आदेशित किया गया।

अंकित ने उपरोक्त स्वीकृत को भाजपा के ताबूत में अंतिम कील निरूपित किया और कहा कि भूपेश राज में छत्तीसगढ़ के किसी निवासी को किसी प्रकार की कोई समस्या नही होने दी जाएगी और जनहित मे लगातार निर्णय लेती रहेगी इस बड़ी घोषणा के लिये अंकित बागबाहरा ने भूपेश बघेल  व कांग्रेस सरकार के पूरे मंत्रिमंडल को इस घोषणा के लिये साधुवाद दिया ।


अन्य पोस्ट