संसदीय सचिव ने किया करोड़ों के विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अक्टूबर। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विभिन्न गांवों में करोड़ों के विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि पौने पांच सालों में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने हरसंभव प्रयास किया गया है।
कल गुरूवार को बेमचा, खरोरा, लाफिनखुर्द, मचेवा, रमन टोला व शेर में मंडी बोर्ड से स्वीकृत सीसी रोड, किसान कुटीर सहित सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद,खिलावन साहू, राजू यादव, लीलू साहू, सोसाइटी अध्यक्ष संतोष चंद्राकर, किशन देवांगन, प्रहलाद ध्रुव, परमानंद साहू, सुनीता देवदत्त चंद्राकर, हरिशचंद ध्रुव, देवकुमार टंडन, खुमान सिंग, देवदत्त चंद्राकर मौजूद थे।
पूजा-अर्चना पश्चात संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि पौने पांच सालों में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढिय़ा सरकार बनी है। जिसकी वजह से किसानों, आदिवासियों, मजदूरों एवं समाज के गरीब तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार निर्णय ले रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के ऋण की माफ ी और 25 सौ रुपए में धान खरीदी का निर्णय लिया गया। कर्जमाफ ी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छत्तीसगढ़ के किसानों में खुशहाली आई है। इस साल किसानों से बीस क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास कृषि भूमि नहीं है और वे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने के लिए कृषि श्रम या मनरेगा के काम पर निर्भर हैं। उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 7 हजार रुपए सालाना दिए जा रहे हैं। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र चंद्राकर, भरत लाल चंद्राकर, रमेश चंद्राकर, अजय भोई, ईश्वर साहू, सेवाराम कुर्रे,डोमर चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, कैलाश चंद्राकर,भोला चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर,बबला चंद्राकर, संतोष साहू, हेमंत निषाद, चमन मारकंडे, डेरहा निषाद, छबि साहू, लोमस निषाद, मोहन निषाद, राजा राम, बली निषाद, सुरेंद्र साहू, भूषण विश्वकर्मा, धनी साहू, बेनी साहू, जितेंद्र टंडन, लोकेश साहू, तेजकुमार साहू, राजकुमार निषाद, दुकालू टंडन, मानिक साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।