महासमुन्द
बागबाहरा, 7 अक्टूबर। शासकीय खे. ल. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा के बीएससी-प्रथम वर्ष के छात्र सौम्य रंजन चिन्दा का चयन पं. रविशंकर विश्विद्यालय की बैडमिंटन टीम के लिए हुआ है। महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी पालन कुमार दीवान ने बताया कि स्कूली शिक्षा के दौरान बैडमिंटन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुके सौम्य रंजन आगामी दिनों में विश्वविद्यालय के टीम के साथ असम डिब्रूगढ़ जाएंगे। गौरतलब है कि सौम्य रंजन के पिता कमलेश चिन्दा बागबाहरा में क्रिकेट में ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी रहे, वे अपने महाविद्यालयीन शिक्षा के दौरान विश्विद्यालय के लिए चयनित हो चुके हैं। सौम्य रंजन की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य बी एस ठाकुर प्राध्यापक एस जी रात्रे,डॉ. एल एस साहू,डॉ. के के साहू, डॉ. भूमिका शर्मा,गजानंद बुडेक,धनुर्जय साहू,खिलावन पटेल,मीरा निषाद,नीतिशा बजाज के अलावा नगर के नागरिक प्रशांत अग्रवाल,संजय अग्रवाल,मनीष श्रीश्रीमाल अख्तरखान,पुष्पेंद्र चन्द्राकर,अकिल अहमद, अरिहन्त जैन, जिज्ञाशू जैन,योगेश चिन्दा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।