महासमुन्द

बाइक पर गांजा तस्करी, युवक हिरासत में
09-Oct-2023 4:22 PM
बाइक पर गांजा तस्करी, युवक  हिरासत में

महासमुंद, 9 अक्टूबर। बसना थाना पुलिस ने नगर के पेट्रोलिंग के दौरान खेमड़ा ओवरब्रिज के पास मोटरसायकिल से 17 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने सीमावर्ती ओडिशा राज्य से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर रोक लगाने पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम खेमड़ा ओवरब्रिज के पास मोटर सायकल चालक पुलिस वाहन को देखकर मोटर सायकल को छोडक़र भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया। नाम, पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम तारांचंद साहू 23 वर्ष निवासी मल्दी थाना बिलाईगढ़ बताया। 

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने गांजा परिवहन करना स्वीकार किया। पुलिस ने मोटरसायकिल के पीछे बंधी सफेद प्लास्टिक बोरी में भरा गांजा 17 किलोग्राम, मोटर सायकल, मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है। बरामद गांजे की कीमत 8 लाख 50 हजार रुपए बतायी गई है। 


अन्य पोस्ट