महासमुन्द
महासमुंद जनपद के नए सीईओ होंगे मनाराम
09-Oct-2023 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अक्टूबर। जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना का स्थानांतरण जनपद पंचायत गुण्डरदेही जिला बालोद हो गया है।
उनके भारमुक्ति पश्चात रोहिदास पारेश्वर, विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद को सीईओ जनपद महासमंद का संपूर्ण वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यभार आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से दिया गया था। लेकिन शासन से किसी की पदस्थापना न होने के कारण एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने वरिष्ठ विकास विस्तार अधिकारी मनाराम यदु को आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद का संपूर्ण प्रभार दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे