महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 7 अक्टूबर। अग्निवीर राज पटेल के प्रथम आगमन पर बागबाहरा में भव्य स्वागत किया गया।
सेना को सुदृढ़ बनाने केन्द्र की महती योजना अग्निवीर से जुडऩे का उत्साह देशभर के युवाओं में देखते ही बन रहा है। खल्लारी विधानसभा के ग्राम सिमगाँव निवासी केशराम पटेल जो स्वयं नगरसैनिक के रूप में पदस्थ हैं, के पुत्र राज पटेल का अग्निवीर में चयन हुआ है।
अग्निवीर राज पटेल ने बताया कि सरस्वती शिशु मन्दिर बागबाहरा में प्रारम्भिक शिक्षा हुई। पढ़ाई पूरी कर उन्होंने अग्निवीर के लिए आवेदन किया व भर्ती प्रक्रिया पूरी होने हैदराबाद आर्टिलरी से प्रशिक्षण पूरा किया। उनकी पहली पोस्टिंग नासिक में हुई है।
वर्तमान में प्रशिक्षण पूरी कर उनका आना हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही बागबाहरा के प्रबुद्धजनों व युवाओं ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
अग्निवीर राज पटेल के प्रशिक्षण उपरान्त बागबाहरा नगर में प्रथम आगमन पर मण्डल अध्यक्षगण प्रेम साहू, पिलेश्वर पटेल, प्रदेश सदस्य किसानमोर्चा नरेश चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यकमोर्चा आबिद खान, भीखम ठाकुर, बलवीर बग्गा, तुलसी यादव, नारायण ताण्डी, शेखर चन्द्राकर, नीरज मानिकपुरी, रूपेश साहू, मनदीप (मोंटी) चाँवला, हेमेन्द्र जोशी, सोमनाथ ध्रुव, अखिलेश ठाकुर, कौशल पटेल, भावेश साहू, प्रकाश बरिहा, पीयूष साहू, तोमेश चन्द्राकर, सागर दीवान, जुबैर, सुरेन्द्र, गोलू, शानू ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया व बधाईयाँ दीं।