महासमुन्द
दोपहिया चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई
09-Oct-2023 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,9 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने अपने मातहतों को बिना नंबर के चलने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अत: यातायात पुलिस महासमुंद बगैर नंबर, तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोबाइल से बात करते वाहन चलाने, रेड सिग्नल जम्प करने वाले, बिना सीटबेल्ट बांधकर चारपहिया चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। कल रविवार को कुल 74 प्रकरणों में 24 हजार 300 रुपए शुल्क वसूल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे