संसदीय सचिव ने किसान कुटीर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 अक्टूबर। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के पांच सहकारी समितियों में किसान कुटीर का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने यहां किसान कुटीर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि किसान कुटीर बनने से किसानों को सहुलियत होगी।
ग्राम खट्टी, पटेवा, बनपचरी, रायतुम व सरेकेल सहकारी समितियों में किसान कुटीर निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष खिलावन साहू, खोम सिन्हा, रमन ठाकुर, रामजी ध्रुव, लमकेश्वर साहू, आरिन चंद्राकर, रोशन पटेल, अभय कुम्भकार, घांसु दीवान मौजूद थे। पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने किसान कुटीर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसान कुटीर की सौगात मिलने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि इससे धान बेचने आने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू ध्रुव, दीपक सिन्हा, खिलावन ध्रुव, रूपेंद्र त्रिपाठी,मनबोधी, सत्यभान, डोमन महानंद, विनोद सेन, तोषण निषाद, डिगेश ध्रुव, ईश्वर साहू, देवलाल साहू, पुरण गजेंद्र, जनक कुम्भकार, समेलाल कुम्भकार, टीका राम ध्रुव, मोतीलाल ध्रुव, संतोष ध्रुव, चंदशेखर चंद्राकर, मोहन लाल ध्रुव, कुंभकरण ध्रुव, पुखराज ध्रुव सहित बड़ेी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।