‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कल जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। जिसमें कुल 25 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए थे।
सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका के पति की मृत्यु 2017 में हुई थी। उस समय आवेदिका की पुत्री 7 वर्ष की थी। वर्तमान में वह 14 वर्ष की है। आवेदिका के ससुर की मृत्यु 2021 हुई थी जो नापतौल विभाग में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। सभी अनावेदक पक्ष के संयुक्त सम्पत्ति की जमीन ओवर ब्रिज में निकली जिनका राशि 33 लाख रुपए थी, ऐसा आवेदिका का कथन है। आवेदिका के पति कुल 4 भाई बहन हैं और उनकी एक मात्र पुत्री है। उक्त राशि 33 लाख रुपए में से उन्हें कोई राशि नहीं मिली। इस वजह से उन्होंने यह आवेदन लगाया है।
अनावेदक पक्ष ने यह बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में मिला हरजाना राशि 33 लाख रुपए कुल 5 हिस्सों में बंटी। जिनमें एक आवेदिका के ससुर है जो उनकी सास के पास ही है। आवेदिका को समझाइश दी गई कि अनावेदिका क्रमांक 1 जो कि बुजूर्ग महिला है, उनके जीवन काल में उनसे हिस्सा मांगने के लिए आवेदिका को दीवानी न्यायालय के माध्यम से कार्रवाई करनी चाहिए। इसके लिए उसे अपने ससुर के नाम पर कितनी सम्पति है, उनका ब्यौरा निकलवाकर उसमें बेटी को हिस्सा दिलाने हेतु दीवानी न्यायालय में प्रकरण दर्ज करा सकती हंै। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपने पति से एकमुश्त ढाई लाख रुपए भरण पोषण की मांग की। जिसके बाद उनकी सहमति से न्यायालय में तलाक होनी थी। पूर्व सुनवाई में आवेदिका ने राशि दो लाख तीस हजार रुपए प्राप्त कर लिए थे। कल सुनवाई में आवेदिका ने बताया कि सहमति से तलाक का आवेदन न्यायालय में प्रस्तुत हो चुका है जिसकी अनावेदक से दूरभाष पर चर्चा कर पुष्टि की गई। तत्पश्चात शेष राशि 20 हजार रुपए आवेदिका को देकर प्रकरण नस्तीबद्ध किया।
एक प्रकरण में एफ आईआर दर्ज हो चुकी है। एक को छोडक़र बाकी सभी की जमानत हो चुकी है। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी बची है। उसके बाद प्रकरण न्यायालय में चली जाएगी इस बात की आवेदिका को समझाइश दी जाकर आवेदिका के संतुष्टि में प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका जो कि स्वयं शासकीय स्कूल में शिक्षिका है व अनावेदक क्रमांक 1 भी मिडिल स्कूल में शिक्षक है। दोनों की एक 11 वर्षीय पुत्र है। आवेदिका ने अनावेदक क्रमांक 2 को इसमें पक्षकार बनाया था कि उसके पति अनावेदक क्रमांक 1 व 2 के मोबाइल पर मैसेज व अस्लील तस्वीरें थी। जिस आधार पर अनावेदक 2 को आवेदिका ने पक्षकार बनाया है।
सुनवाई के दौरान अनावेदक 2 ने बताया कि डेढ़ ़साल पहले अनावेदक 2 ने आवेदिका से माफी मांग लिया है व उसका अब अनावेदक 1 से कोई बातचीत, मेलमिलाप या संबंध नहीं है।
इस बात की पुष्टि आवेदिका द्वारा भी की गई। अनावेदक 1 से पूछे जाने पर वह अनावेदक 2 के कथनों का समर्थन नहीं करता है। फिर उसने स्वीकार किया कि उन दोनों के बीच जो संबंध थे, वह उसने भी समाप्त कर दिया है और अब दोनों अनावेदकों का आपस में कोई मेलमिलाप या संबंध नहीं है।
इस स्तर पर अनावेदक 2 के आधार कार्ड की प्रति अभिलेख में संलग्न की गई। उभय पक्षों के बीच अनावेदक 2 ने संबंध में भविष्य में कोई विवाद निर्मित होने पर पुन: बुलाया जा सकेगा इस निर्देश के साथ अनावेदक 2 का नाम इस प्रकरण से अस्थायी रूप से हटाया गया है। दोनों पक्षों को एक विस्तृत काउंसलिंग की आवश्यकता है। अत: प्रकरण रायपुर स्थानांतरित किया गया है। काउंसलिंग रायपुर कार्यालय में की जाएगी उसके बाद प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह के एक अन्य प्रकरण में आवेदिका का सात माह का बेटा है व अनावेदक 1 उसका पति है। दोनों पक्षों को समझाइश दिये जाने पर साथ रहने का प्रयास कराया गया किन्तु आवेदिका पति साथ नहीं रहना चाहती वह तलाक लेना चाहती है। जिसका प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। आवेदिका ने अपने आवेदन संक्षिप्त रूप से बनाया है न कोई दस्तावेज न कोई साक्ष्य है। अनावेदक पक्ष के पास भी कोई दस्तावेज नहीं है। अत: दोनों पक्षों को 15 दिवस के भीतर रायपुर आयोग कार्यालय में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।
इस मामले में आवेदिका ने अनावेदकगण के विरूद्ध एसडीएम कोर्ट पिथौरा में अपने पुत्र की कस्टडी के लिए आवेदन लगाया है। एसडीएम ने बच्चे की कस्टडी अनावेदकगणों को दिया। इसलिए आवेदिका ने अनावेदकगण 1, 6, 5, 7, 4 के खिलाफ थाना मलीहा सारंगढ़-
बिलाईगढ़ में एफआईआर करा चुकी है। दोनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इस स्तर पर आवेदिका को समझाइश दिया गया कि न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अनावेदकगणों को सजा दिलाने हेतु कार्रवाई करें। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।