महाविद्यालय में प्रवेश जीवन की नई शुरुआत- विधायक सिन्हा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ समारोह मनाया गया।
कल 5 अगस्त को मचेवा स्थित शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा डॉ. रीता पांडे कला संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग के संयोजन तथा डॉ. दुर्गावती भारतीय सहायक प्राध्यापक हिंदी के सह.संयोजन में सभी संकायों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रात: 11 से 2 बजे तक सभी संकायों में इंडक्शन प्रोग्राम प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडक्शन कार्यक्रम का उद्देश्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रावधानों के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कोर्सेज यथा डी एस सीए डी एस ई, जी ई ए ए ई सी, वी ए सी एवम् एस ई सी से अवगत कराना था, ताकि विद्यार्थी सही विषय का चयन कर सके।
कला संकाय के नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन प्रोग्राम डॉ. रीता पांडे कला संकाय प्रमुख डा. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग तथा दिलीप कुमार बढ़ाई विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग के निर्देशन में सभागार में आयोजित हुआ। जीव विज्ञान विभाग के नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम कक्ष क्र. 1 में डॉ.ईपी चेलक, सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र तथा गणित विभाग के नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम कक्ष क्रमांक 5 में मनीराम धीवर, सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
वाणिज्य संकाय के नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम कक्ष क्रमांक 7 तथा 8 में वाणिज्य संकाय प्रमुख अजय कुमार राजा तथा राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य के नेतृत्व में कराया गया। कंप्यूटर संकाय के नव प्रवेशित प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम डा.अजय कुमार देवांगन सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा टीकम साहू के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र.छात्राओं का इंडक्शन कार्यक्रम प्रतिमा चंद्राकर सहायक अध्यापक हिंदी, रवि देवांगन सहायक अध्यापक अर्थशास्त्र तथा तरुण कुमार बांधे सहायक प्राध्यापक वाणिज्य के नेतृत्व में कक्ष क्रमांक 11 एवं 12 में आयोजित किया गया।
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय महासमुंद से माधुरी दीवान, मुकेश कुमार सिन्हा, चित्रेश बरेठ, शेषनारायण साहू आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चयनित राजदूत एम्बेसडर बी कॉम प्रथम वर्ष के प्रियांशु सिन्हा तथा जसलीन कौर गुरुदत्ता ने अपने अपने विचार साझा किए।
उक्त कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय को नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु साफ सफाई करवा कर रंगोली से सजाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अनुसुइया अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने एवं संयमित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय की विकास यात्रा एवं इस सत्र से प्रारंभ हो रहे नवीन पाठ्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यह नई शिक्षा नीति विश्व स्तर पर नई पहचान बनाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्षों में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को इस सत्र में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आ जाने के उपरांत दीक्षारंभ समारोह का नाम दिया गया है। इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित समस्त विद्यार्थियों तथा उनके साथ आए पालकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उनको नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समस्त प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।
दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित छात्र.छात्राओं को परिवर्तित हुए पाठ्यक्रम, समय सारणी, वैकल्पिक विषय के चयन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना था। सभी मास्टर ट्रेनर्स ने चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उपलब्ध बहु संकाय अध्ययन की सुविधा व्यवस्था को समझाया। उन्होंने बताया कि अब स्नातक स्तर में अध्ययन अध्यापन वार्षिक ना होकर अर्धवार्षिक सेमेस्टर पद्धति से आयोजित की जाएगी। जिसमें विद्यार्थियों को अपने चुने हुए तीन मुख्य विषयों के अलावा अन्य संकाय से एक मुख्य विषय चुनना अनिवार्य रहेगा।
कला संकाय का विद्यार्थी विज्ञान या वाणिज्य संख्या के किसी एक मुख्य विषय को अपने सामान्य ऐच्छिक जेनेरिक इलेक्टिव के रूप में चुन सकेंगे। विज्ञान संकाय के विद्यार्थी कल अथवा वाणिज्य संख्या से एक मुख्य विषय का चयन कर सकेंगे तथा वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी कल अथवा विज्ञान संकाय से एक मुख्य विषय का चयन करेंगे। जिसके लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन उसे दूसरे संकाय में जाकर उसकी सैद्धांतिक तथा प्रायोगिक कक्षाएं पढऩा होगा। इस तरह से विद्यार्थी अब बहुविषयी अध्ययन करते हुए अपनी प्रतिभा का अधिक निखार लाकर दूसरे क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि अब से महाविद्यालय का प्रत्येक कालखंड 40 मिनट का न होकर एक घंटे का हुआ करेगा। मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को लाभ होगा तथा भारत को 2047 में एक विकसित राष्ट्र बनाने की ओर हम अग्रसर हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि सामान्य ऐच्छिक के अलावा एक मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम वैल्यू एडेड कोर्स भी विद्यार्थियों को चयन करना होगा। विद्यार्थियों को सतत आंतरिक मूल्यांकन तथा अंत सेमेस्टर परीक्षा की भी संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
दोपहर 2.30 बजे मुख्य अतिथि के आगमन उपरांत सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अनिता रावटे, पवन पटेल, संदीप दीवान, मंगेश टांकसाले, मनीष शर्मा, पारस चोपड़ा, अमित चोपड़ा, महेश मक्कड़ तथा हरवंश सिंह ढिल्लों उर्फ नानू भाई उपस्थित थे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय जन भागीदारी समिति तथा अलुमनी समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। विधायक ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों के लिए महाविद्यालय में प्रवेश जीवन की नई शुरुआत है। जहां से आप अपने भविष्य की नींव तैयार करेंगे। उन्होंने अपने अभिभाषण में आश्वासन दिया कि महाविद्यालय तथा छात्र-छात्राओं संबंधित सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया जाएगा।