महासमुन्द
वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद, फ्यूज बल्ब की माला पहन बैठक में शामिल हुए पार्षद
08-Aug-2024 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 अगस्त। नगर के विभिन्न वार्डों में बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर नगर पालिका सभापति व पार्षद निखिलकांत साहू ने फ्यूज बल्ब की माला पहनकर तथा वार्ड.29 के आदर्श नगर की रात्रि में व्याप्त अंधेरे की छायाचित्र लेकर नपा परिषद की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान स्ट्रीट लाइट सहित नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षित कराया तथा शीघ्र व्यवस्था में सुधार की मांग की। भारी हंगामे के बीच उनके सभी मांगों को नपा उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने समर्थन देते हुए शीघ्र व्यवस्था में सुधार की मांग की। श्री साहू ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर नगर में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में बल्ब का माला पहनकर बैठक में शामिल हुए हैं। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर वार्डवासियों के साथ पालिका के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे