‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 2 अगस्त। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान व जनवादी लेखक संघ (जलेस) महासमुन्द के संयुक्त तत्वावधान में काव्यांश भवन में ‘मुंशी प्रेमचंद परंपरा में कथावाचन’ एवं नगर के सुविख्यात लघुकथाकार स्व.महेश राजा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुंशी प्रेमचंद की 144 वीं जयंती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात कथाकार व संस्कृति चिंतक डॉ.परदेशीराम वर्मा भिलाई थे। अध्यक्षता भागवत जगत भूमिल ने की। विशिष्ट अतिथि बाल साहित्यकार कमलेश चंद्राकर दुर्ग एवं कवियित्री डॉ. साधना कसार थीं।
उमेश भारती गोस्वामी के स्वागत उद्बोधन के बाद कथा सम्राट ‘मुंशी प्रेमचंद परंपरा में कथावाचन’ अमर सिंह ठाकुर, डी बसंत साव ‘साहिल’ , डॉ. चंद्रिका चौधरी, जयराम पटेल ‘पथिक’ , डोलामणि साहू ‘सौमित्र’ अन्तर्यामी प्रधान, उमेश भारती गोस्वामी, बंधु राजेश्वर खरे ने स्वरचित कहानियों का वाचन किया। नरेश साहू ने श्रद्धांजलि स्वरूप स्व. महेश राजा की लघुकथा ‘ सिर्फ’ का वाचन किया। स्वामी चित्रानंद सरस्वती राजिम ने संत पवन दीवान की प्रसिद्ध कविता देश की माटी, तुझको सौ सौ बार प्रणाम का सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने अपनी पहली छत्तीसगढ़ी कहानी का वाचन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. परदेशीराम वर्मा ने दुनिया की सबसे छोटी व बड़ी लघुकथा की विशेषता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि साहित्य की दुनिया में कोई बड़ा नहीं होता है। अच्छा साहित्यकार वह है, जो जीवन भर सीखता है। सदी की कालजयी कहानी लिखने वाले प्रेमचंद को आज याद करने का दिन है। आज हम कलम के सिपाही देशभक्त,समाज सुधारक,गुरुजी का मंत्र याद करने आए हैं।
डॉ. साधना कसार ने कहा कि प्रेमचंद की कथा परंपरा सतत जारी रहेगी वहीं विशेष अतिथि कमलेश चंद्राकर ने सटीक व्याख्या करते हुए कहा कि कहानी लिखा,पढ़ा, सुना व समझा जाना चाहिए जिससे समाज को सही दिशा मिले।कवि बद्री प्रसाद पारकर दूरदर्शन प्रस्तोता महेश वर्मा ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से दाऊलाल चन्द्राकर, अशोक शर्मा,आनंदराम पत्रकारश्री, लक्ष्मण तारक, सुरेन्द्र मानिकपुरी, उत्तम दुबे, द्रोणाचार्य तारक, शैलेष चन्द्राकर, देवनारायण साहू, सुहाना,उमेन्द ध्रुव, डॉ. रामशरण चन्द्राकर, बी.के. चतुर्वेदी, द्रौपदी साहू सरसिज, वृन्दावन पटेल, दीपक पटेल, लक्ष्मी पटेल, डॉ. देवेंद्र साहू, दिनेश चन्द्राकर, फारूख मोहम्मद, प्रकाश बघेल, अयोध्यानगर विकास समिति के अध्यक्ष चम्मन साहू, रामदयाल साहू, रामकुमार साहू, संतोष कुमार साहू, डॉ. रामकुमार चन्द्राकर, आर. के. वर्मा सहित बड़ी संख्या में साहित्यिक प्रेमी उपस्थित रहे।
संचालन टेकराम सेन ‘चमक’ और दिशा नाट्य मंच के नरेश साहू ने किया। आभार प्रकट महासचिव जयराम पटेल ने किया। स्व. महेश राजा को मौन श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।