महासमुन्द

आत्मानंद विद्यालय तुमगांव में मेगा बैठक
08-Aug-2024 2:18 PM
आत्मानंद विद्यालय तुमगांव में मेगा बैठक

महासमुंद,8अगस्त। संस्थागत निर्देशानुसार विद्यालय स्वामी आत्मानंद तुमगांव में बीते 6 अगस्त को मेगा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नई शिक्षा नीति से संबंधित 12 बिंदुओं पर चर्चा की बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार,विद्यार्थियों के आयु, कक्षा अनुरूप स्वास्थ परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न से को शिक्षकों द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में ध्यान और अध्ययन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद तुमगांव के संस्था प्रमुख एल. कुरील,निरीक्षण अधिकारी पैकरा,जनप्रतिनिधि ओ पी यादव, हर्ष शर्मा, नायक, गजेंद्र, संकुल स्तर के सभी स्कूलों के प्रधान पाठक, शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित थे। सभी ने 12 बिन्दुओं से संबंधित अपने अनुभव कार्यक्रम में साझा किया।


अन्य पोस्ट