महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए आज बुधवार को सीबीआई की टीम ग्राम हरदी पहुची है। यहां तत्कालीन पीएससी अध्यक्ष टॉमन सिंह सोनवानी की विवाहित भांजी का मायका है।इनका चयन पीएससी परीक्षा परिणाम में श्रम पदाधिकारी के लिए हुए था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के बया ग्राम में ब्याही सुनीता जोशी का चयन श्रम पदाधिकारी के एक मात्र पद के लिए हुए था। चयन के पूर्व सुनीता जोशी ग्राम में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। पीएससी घोटाला उजागर होने के बाद से पीएससी अध्यक्ष एवम कुछ अफसरों के करीबियों का उच्च पदों पर चयन होने से यह मामला उजागर हुआ था। सीबीआई टीम बुधवार को परीक्षा में चयनित सुनीता जोशी के ग्राम हरदी पहुची। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सीबीआई जांच में जुटी थी स्थल पर घटना के सम्बन्ध में मीडिया को कोई जानकारी नही दी जा रही है।