महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के दो वर्षीय अध्यक्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वागत कर सम्मान किया।
कार्यालय पहुंचने पर नपाध्यक्ष का सीएमओ लवकेश कुमार के साथ समस्त शाखा प्रमुख अधिकारी.कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। बाद कार्यालय परिसर में स्वच्छता दीदियों ने पुष्प वर्षा और माला पहनाकर उनका स्वागत कर मुंह मीठा कराया और दो वर्ष के सफल कार्य के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। स्वच्छता के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हो या शहर में पिछले दो वर्षों में शहर में किए गए विकास कार्य, यह सब आप सभी के सहयोग बिना संभव नहीं था। आप सभी से वर्तमान कार्यकाल और आगामी समय में हमेशा सहयोग की अपेक्षा रहेगी। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक दिलीप कश्यप, जल प्रभारी सीताराम चेलक, करण यादव, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नीतू प्रधान, नौशाद बक्श, प्रेमशीला बघेल, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, रमा, जयकिशन सोना, गुमान ध्रुव, जितेंद्र महंती, शुभम सोना, इंदर सिंह ठाकुर,अन्नपूर्णा पाल समेत अन्य मौजूद थे।