‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अगस्त। शुक्रवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोमाखान कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व महासमुंद कांग्रेस भवन में कांग्रेसजनों से भेंट मुलाकात करने रुके।
उन्होंने कांग्रेसजनों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने ही छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के प्रमुख मांगों में से एक मांग आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित करने का कार्य पूरा किया था।
तत्पश्चात विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने श्री बघेल महासमुंद से रवाना हुए। इस अवसर पर डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, कृष्णा चंद्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष, मनोजकांत साहू पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, शहर प्रभारी संजय शर्मा, नरेंद्र दुबे, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, पदाधिकारी सोमेश दवे, साधना सिंह नैनी, तरुण साहू, प्रदीप चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, तुलसी साहू, छन्नू साहू, सुनील चंद्राकर, डॉ के के जैन, राजू साहू, राजा सोनी, निर्मल जैन, पार्षद राजेश नेताम, निखिलकांत साहू, गोविंद साहू, प्रकाश अजमानी, बसंत चंद्राकर, शाहबाज रजवानी, नितेंद्र बैनर्जी, विजय बघेल, ममता चंद्राकर, लहरी सिंह ठाकुर, सोनम रामटेके, राजू बुंदेला, रफीक खान, तुलसी देवदास, राजेंद्र कौशिक, तुलसी साहू आदि शामिल थे।