‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 अगस्त। अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ के निमंत्रण में और विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंतरी भूपेश बघेल का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
मुख़्य अतिथि भूपेश बघेल ने आदिवास समाज को देश के लिए जीने मरने वाला समाज बताया। जंगल सत्याग्रह में दयावती कंवर के अहम भूमिका की चर्चा भी की, और कहा कि बड़ा दुख होता है कि मेरे द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के दिन दी गयी छुट्टी तो है पर भाजपा सरकार आज कहीं कार्यक्रम नहीं करवा रही और तो और आदिवासी दिवस का विज्ञापन तक सरकार ने नहीं दिया। कांग्रेस सरकार में लिए फैसलों के कारण छत्तीसगढ़ का किसान अब मजबूर नहीं मजबूत है।
आज फिर से प्रदेश में निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बता जेल में डाला जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र बनाने में समस्या आ रही है, बिजली बिल बढ़ता जा रहा है। महिला स्वसहायता को मिलने वाले रोजगार रीपा व गौठान को बंद कर दिया,बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया, राजीव युवा मितान क्लब बंद कर दिया और आज ये सरकार कुछ लोगों को मिल रहे 1000 रुपये दे कर चुप करवाना चाहती है, और अब दही के धोखा में कप्सा खाये, अब काहे पछताए तो हो गया है, परंतु ये सरकार आदिवासी के हित की सरकार नहीं है। अब समय आ रहा है जब हम सबको एकजुट होकर अपने हक, अधिकार की लड़ाई लडऩी पड़ेगी।
इससे पहले सर्वप्रथम खल्लारी विधानसभा के प्रथम ग्राम पचेड़ा में अंकित बागबाहरा के नेतृत्व में मोहन कुलदीप, शेख अलाउद्दीन, जनपद सदस्य बलराम चन्द्राकर,पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष कोमल महानंद, शत्रुघन साहू, भोजराम साहू, शत्रुघन नायक, माणिक टंडन,भोज निषाद, पूर्व सरपंच सुरेश सहिस,राजेश साहू, बाबूलाल,युवा कांग्रेस जिला महासचिव हर्ष चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी थे पश्चात ओंकारबंध में सेवा राम साहू,चंदूलाल साहू,यादराम ध्रुव,ईश्वर दीवान, उगेश्वर पटेल, पोखन साहू, शांत साहू, दुर्गेश यादव, हीरा धीवर, ढेलु चन्द्राकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया, तत्पश्चात बागबाहरा में अंकित बागबाहरा के निवास के सामने गोकुल साहू, बसंती बघेल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, कस्तुर चंद जैन, कोमल साहू, जितेंद्र क्षत्री, रिहान कोहली, राजा दुआ, अभिषेक यादव, वीरेंद्र शुक्ला, राजू यादव, प्रखर चन्द्राकर, चयन चन्द्राकर, कबीर साहू, इंद्रा चौहान, लक्मन दीवान, जगतपाल मन्नाडे, सियाराम धीवर, पदुम दीवान, जीतराम पटेल, दुलार दीवान, हेमंत, नुतेशचौहान, सुनील बेवहार, नेमीचंद चंद्राकर, रूपेश चन्द्राकर, लखन बघेल, मनीष ठाकुर, सुनील बेवहार, सुरेश पटेल, युगेश्वर साहू,नारायण ठाकुर, कोमल चन्द्राकर व बड़ी संख्या में महिलायें व कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
तत्पश्चात काफिला आगे बढऩे पश्चात बस्ती बागबाहरा के सामने वीरेंद्र शुक्ला के साथ, जैतराम वर्मा, ईश्वर ठाकुर, खिलेश पटेल, दुखित वर्मा, मोहन सेन, जयलाल सोनी, योगेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने स्वागत किया।
इसके बाद कोमाखान में सर्वप्रथम पंचायत भवन के सामने सरपंच वीणा वाकड़े, दूसरा स्वागत बड़ी संख्या में उपस्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के साथ साथ महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने वी लव यू कका की तख्ती के साथ स्वागत किया यहां श्रीमती शशि दास मानिकपुरी, वाजिद खान,खेमदास मानिकपुरी,राहुल श्रीवास,सुनील जैन,गुलजार,राजू जैन आदि मौजूद थे ।
पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हजारों की संख्या में मौजूद आदिवासी समाज जनों की खुशी का ठिकाना नही रहा। समाज प्रमुख बसंता ठाकुर व समाजजनों के स्वागत पश्चात हुए क्रमवार अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अंकित बागबाहरा ने भूपेश सरकार में आदिवासी हित में लिए गए अभूतपूर्व फैसलों को बताया।
अंत में एक तीर एक कमान सर्व आदिवासी एक समान के नारे के साथ उद्बोधन समाप्त किया। इसी कड़ी में भेंट मुलाकात 2022 में उनके द्वारा घोषित समाजिक भवनों, पत्रकार संघ भवन को इस सरकार द्वारा रद्द किए जाने के विरोध में लिखित शिकायत की ।
कार्यक्रम में समाजजनों के अलावा मुख्य रूप से विनोद वर्मा, विधायक द्वारिकाधीश यादव,जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर,तेजन चन्द्राकर,रवि निषाद,संतोष जैन,ढेलु निषाद,सन्नी केशरवानी,पप्पू शर्मा,नवनीत नाग,गोलू जैन,अनुकी सेन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।