महासमुन्द
बर्ड फ्लू: सैंपल लिये जा रहे
03-Feb-2025 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 फरवरी। रायगढ़ के एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसी क्रम में जिला उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग महासमुंद भी अलर्ट मोड पर आ गया है। फलस्वरुप जिले में संचालित 215 ब्रॉयलर तथा 6 लेयर पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के सैंपल लिये जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि हमारे द्वारा सभी ब्लॉकों में सेंपल लिये जा रहे हंै। आज ही सोमवार शाम से रिपोर्ट मिलनी प्रारंभ हो जाएंंंगी। घबराएं नहीं, न ही अफ वाह न फैलाएं। डॉ. अंजना नायडू उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा ने लोगों से अपील की है कि बीमार मुर्गियों के मांस तथा अधपके मांस न खाएं। जिले के सभी ब्लॉकों में अधिकारियों की टीम बना दी गई है। जो पोल्ट्री फार्म संचालकों के पास पहुंचकर उन्हें समझाइश दे रहे हैं। चिंती की स्थिति नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे