महासमुन्द

अब केवी के विद्यार्थी सीखेंगे रोबोटिक्स-एआई मशीन लर्निंग का ज्ञान
04-Feb-2025 3:01 PM
अब केवी के विद्यार्थी सीखेंगे रोबोटिक्स-एआई मशीन लर्निंग का ज्ञान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 फरवरी।
पीएम श्री योजना के तहत 06 दिवसीय एनआईईएलआईटी इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ कल पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएमश्री योजना के अंतर्गत एनआईईएलआईटी राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं के छात्रों को डिजिटल साक्षरता, कोडिंग, पाइथन प्रोग्रामिंग, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और अन्य तकनीकी विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। 

इस अवसर पर प्राचार्य संजय कंसल ने कहा कि यह इंटर्नशिप छात्रों को भविष्य के तकनीकी युग के लिए तैयार करेगी और उन्हें नई डिजिटल तकनीकों से जोडऩे का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के प्रभारी लोकेश सिंह ने कहा कि यह इंटर्नशिप प्रोगाम विद्यार्थियों के डिजिटल स्किल को नए आयाम में पहुंचाएंगी और विद्यार्थी नई तकनीकी ज्ञान से अपना भविष्य बनाने अग्रसर होंगें।

कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने इस पहल की सराहना की। यह इंटर्नशिप छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनके करियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगी। प्रशिक्षण देने हेतु एनआईईएलआईटी की टीम अंजन कुमार जोशी के नेतृत्व में पीएम केंद्रीय विद्यालय में पहुंची हुई है।


अन्य पोस्ट