महासमुन्द

चाकू लहराते-धमकाते युवक गिरफ्तार
03-Feb-2025 3:42 PM
चाकू लहराते-धमकाते युवक गिरफ्तार

महासमुंद, 3 फरवरी। बसना के वार्ड नंबर 01 इंदिरा कोलानी में चाकू लेकर हवा में लहराकर लोगों को डराते धमकाते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा कोलानी वार्ड नंबर 01 में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर पुलिस इंदिरा कॉलोनी पहुंची जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते मिला। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़।

 नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो. रजा कादरी 23 साल इंदिरा कॉलोनी निवासी बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को धारा 25, 27 आम्र्स के तहत जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट