महासमुन्द

जागव वोटर जागो अभियान
03-Feb-2025 3:55 PM
 जागव वोटर जागो अभियान

महासमुंद, 3फरवरी। महासमुंद में जागव वोटर जागो अभियान के तहत नगर पालिका नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक कर रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर महासमुंद नगर पालिका द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत ऐसा किया जा रहा है। नपा सीएमओ अशोक सलामे ने बताया कि पालिका शहर के सभी वार्डों, चौक चौराहों में ईवीएम का प्रदर्शन कर नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों को निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।


अन्य पोस्ट