महासमुन्द

महासमुंद में महिलाएं भूमिका निर्णायक भूमिका में
02-Feb-2025 1:59 PM
महासमुंद में महिलाएं भूमिका निर्णायक भूमिका में

महासमुंद, 2 फरवरी। शुक्रवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब महासमुंद जिले की तीन नगर पालिका, तीन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और 105 पार्षद पदों के लिए प्रत्याशियों की स्थिति साफ  हो गई है। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बार जिले के कुल 105 वार्डों में 1 लाख 3 हजर 692 मतदाता हंै। जिनमें पुरुष मतदाता 49408, महिला मतदाता 54271 और अन्य की संख्या 13 हैं। सभी शहरों में महिला मतदाता अधिक होने तथा विगत विधानसभा-लोकसभा चुनावो में महिलाओं का वोट प्रतिशत अधिक होने के कारण शहर की सरकर बनाने के लिए तमाम पार्टियां महिलाओं से लुभाने वादे कर रही है।  इस तरह निर्वाचन आयोग द्वारा जारी डाटा में नगरीय निकाय में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होने से कहा जा रहा है कि इस बार भी महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णयक होंगी।
 
गौरतलब है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा में 8 लाख 55 हजार 503 मतदता थे। जिनमें से 3 लाख 52 हजार 687 महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया था जिसका कुल प्रतिशत 41 था। वहीं कुल 3 लाख 45 हजर 106 पुरूषों ने मतदान किया जिनका मतदान 40 प्रतिशत रहा। तब पुरूषों की अपेक्षा 7 हजार 581 अधिक महिलाओं ने वोट किया था।

इसी तरह लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जमकर उपयोग किया था। लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली में कुल 8 लाख 66 हजार 837 मतदाताओं में से 3 लाख 15 हजार 763 महिलाओं ने मतदान किया था। जबकि 3 लाख 11 हजार 880 पुरूषों ने वोट किया। यहां पुरूषों की तुलना में 3 हजार 883 अधिक महिलाओं ने मतदान किया था। 


अन्य पोस्ट