कुम्हारी, 17 नवंबर। बाल दिवस के शुभ अवसर पर भारत स्वच्छ मिशन अभियान के अंतर्गत यूनिसेफ़ के सहयोग से छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के सफल निर्देशन में सत्र 2021-22 हेतु शहरी स्वच्छता के तहत उच्चतर माध्यमिक विभाग की श्रेणी में स्वामी आत्मानंद शा. अंग्रेजी मा. विद्यालय कुम्हारी, जिला दुर्ग का चयन राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु किया गया है।
जिसमे विद्यालय को कुल 109 अंक एवं 99.09 प्रतिशत सर्वोच्च अंक (ओवर आल) शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में राज्य में द्वितीय तथा दुर्ग जिले में प्रथम स्थान में विद्यमान है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंग टेकाम मंत्री स्कूल शिक्षा, आदिमजाति एवं पिछडा वर्ग एवं सहकारिता विभाग छ.ग. शासन थे तथा उनके पर कमलों से राज्य स्तर पर चयनित विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया।
वर्तमान सत्र 2022-23 में विद्यालय में अंग्रेजी- माध्यम में कुल 1046 एवं हिंदी मध्यम में कुछ 613 विद्यार्थी अध्ययनरत हंै, इस प्रकार इस संस्था में कुल 1659 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हंै।
कुल 45 व्याख्याता तथा शिक्षक अध्यापन कार्य में संलग्न हंै। स्वच्छता हेतु यह पुरस्कार स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, विद्यालय परिसर का स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण, अध्ध्ययन एवं अध्यापन हेतु स्वच्छ एवं सौंदर्य युक्त परिवेश तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाना आदि सम्मिलित हंै, जिससे न केवल छात्र- छात्राओं को शारीरिक रूप से स्वच्छ बनाना हैं।
अपितु उन्हें मानसिक एवं बौद्धिक रूप से स्वच्छ एवं सशक्त करना हंै, जिससे समस्त छात्र- छात्राएं स्वच्छता से अनुप्रेरित होकर अपने घर परिवार समाज, पास-पड़ोस राज्य तथा देश को उन्नत शिखर तक ले जाने हेतु हमेशा उद्दत रहे।
यह पुरस्कार इस संस्था को प्राप्त करने का द्वितीय अवसर हंै, इसके पूर्व में इस विद्यालय को सत्र 2017-18 में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था । स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को मूर्तरूप बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनहरण यादव एवं समस्त सदस्यगण तथा संस्था की प्राचार्य लता रघुकुमार, बाल कैबिनेट हर्ष खोडियार कक्षा 11 वी एवं समस्त व्याख्याता तथा शिक्षकों की उल्लेखनीय एवं महती भूमिका रही हंै।
हम आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास दिलाते है कि आगामी सत्र में पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेकर राष्ट्र्रीय स्तर पर अपना यथेष्ट योगदान देकर स्थान अर्जित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं और यह पुरस्कार हम सब को आगामी समय में प्रेरणादायी मील का पत्थर साबित होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन, नरेन्द्र कुमार दुग्गा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, जॉब जकारिया राज्य प्रमुख यूनिसेफ, डॉ. योगेश शिवहरे अतिरिक्त संचालक एस सी ई आर टी, ए.एन. बंजारा, ओ. एस. डी. शिक्षा मंत्री, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायपुर एवं राज्य के पुरस्कृत होने वाले समस्त विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक छात्र एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।