दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,16 नवंबर। 4 नवंबर को आरोपियों द्वारा घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की मेकाहारा रायपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पूर्व में ही गिरप्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 302 की धारा को भी जोड़ दिया हंै।
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने 4 नवंबर की रात को घर में घुसकर एक युवक पर चाकू व डंडे से वार कर प्राणघातक हमला किया था। इससे युवक को सिर, पैर एवं अंदरूनी हिस्से में में गंभीर चोटें आई थी।
उसे इलाज के लिए मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर रेफ र किया गया था। मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 307, 456, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था और उन्हें गिरप्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि रामनगर उरला निवासी अब्दुल वहीद उर्फ पिंटू की मोहल्ले के ही रहने वाले आरोपी कैप्टन राहुल एवं रजक के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी बात को लेकर वे अपने साथियों के साथ 4 नवंबर की रात लगभग 11 बजे आरोपी चाकू, डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए अब्दुल वहीद उर्फ पिंटू के घर के अंदर जबरन जा घुसे और अब्दुल वहीद को मारते हुए घर से बाहर निकाला था।
इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए वहीं आरोपियों ने डंडे से भी प्रार्थी की जमकर पिटाई की थी। घायल अब्दुल वहीद को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।
इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।