दुर्ग
दुर्ग,17 नवंबर। न्यायालय के आदेश के बाद पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेचने वाले पीडि़ता के जेठ को गिरतार किया हंै।
पीडि़ता द्वारा एफ आई आर दर्ज कराने के 2 साल बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिर तार किया हैं । अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।
पुलिस के मुताबिक सुपेला स्थित कमला मेडिकल के संचालक संजय खंडेलवाल की पत्नी बरखा खंडेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार के सम्मिलित खाते की 0.52 हेक्टेयर जमीन को का कुरूद में हैं।
इस जमीन को उसके जेट अनाज व्यवसाई प्रदीप खंडेलवाल ने बिना आपसी सहमति व अतियार नामा दिए बिना धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उसके स्वामित्व की जमीन का किसी अन्य से सौदा कर लिया था।
कूटरचित दस्तावेज के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया हंै। उक्त जमीन की कीमत लगभग एक करोड रुपए थी। इसको लेकर पीडि़ता ने पूर्व में न्यायालय में अर्जी लगाई थी। आरोपी प्रदीप खंडेलवाल सहित पांच लोगों के खिलाफ पूर्व में दो अलग-अलग ठगी के प्रकरण दर्ज किए गए थे।