दुर्ग

हर वार्ड में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा
16-Nov-2022 3:10 PM
हर वार्ड में पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,16 नवंबर।
विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस के साथ नेहरू जयंती से भारत जोड़ो सह यात्रा का शुभारंभ किया हंै। वोरा ने कहा हैं कि हर बूथ तक राहुल गांधी का संदेश नफ रत छोड़ो भारत जोड़ो पहुंचाया जाएगा।

जनता केंद्र की विफ ल नीतियों एवं बढ़ती महंगाई से त्रस्त हंै साथ ही समाज में वैमनस्यता से विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं हो सकता। सभी ब्लाकों के सभी वार्डों एवं बूथ तक पहुंच कर केंद्र सरकार की विफ लता के खिलाफ जनता को एकजुट करने का काम किया जा रहा हंै।

जिसको लगातार जनआशीर्वाद प्राप्त हो रहा हंै। वार्ड 15 पटरी पार क्षेत्र में निकाली गई यात्रा में पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, उषा ठाकुर, राजकुमार पाली, बृजलाल पटेल, रत्ना नारमदेव, युंका महासचिव संदीप वोरा, विवेक मिश्रा, सुमित वोरा, अमोल जैन, संदीप बक्शी समेत बड़ी संख्या में वार्ड- वासी एवं कांग्रेस- जन शामिल हुए।


अन्य पोस्ट