दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 नवंबर। भारती आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, दुर्ग के बी.ए.एम.एस. प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं अंतिम वर्ष के 100 छात्रा-छात्राओं ने नागपुर में आयुर्वेद व्यासपीठ के द्वारा आयोजित अंर्तराष्ट्र्रीय आयुर्वेद समारोह में भाग लिया जिसमें देश-विदेश के विभिन्न आयुर्वेद कॉलेजों से चिकित्सक शिक्षक एवं विद्याथियों ने भाग लिया था।
कार्यक्रम में आयुर्वेद जगत के प्रसिद्ध चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने वर्कशॉप, उद्बोधन, प्रत्यक्ष कर्माभ्यास द्वारा विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा एवं महत्ता को समझाया।
नि:शुल्क ओ.पी.डी. में विद्यार्थियों ने स्वत: स्वयं सेवक के रूप में अपनी सेवाएं दी। विद्यार्थियों ने पेपर प्रजेन्टेशन और पोस्टर प्रेजेन्टेशन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
यह अंर्तराष्ट्रीय कार्यक्रम 10 नवंबर से 13 नवंबर तक नागपुर में आयोजित हुआ। इस अंर्तराष्ट्र्रीय समारोह को नितिन गडकरी, आयुष मंत्रालय के मंत्री सर्वानंद सोनवाल, एन.सी.आई.एस.एम. के प्रमुख जयंत देव पुजारी एवं सचिव राजेश कोटेजा एवं गोवा के मुख्य मंत्री प्रमोद सावंत ने संबोधित किया।
महाविद्यालय के छात्र अमितेश शुक्ला एवं चुम्मन साहू को ओ.पी.डी. में सेवा देने के लिए आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया ।
विद्यार्थियों का नेतृत्व डॉ. अमिय भोसले एवं डॉ. प्रशांत निषाद द्वारा किया गया।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील चन्द्राकर, उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह भुई एवं प्राचार्य प्रो. मानस रजंन मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।