‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 19 नवंबर। स्वरधारा परिवार का दीपावली मिलन समारोह आनंद गुप्ता फार्म हाउस छुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों को मंचासीन कराकर की गई। इनमें सुबोध फ्रैंकलीन, राकेश दास, उत्तम पवार, डॉ. आनंद गुप्ता, रामकरण त्रिवेदी, अमिताभ जैन, तरुणा पांडे और श्यामा नेताम शामिल रहे।
वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत रुपेश शर्मा, हीरालाल साहू, किशन सोनी, मंगल मूर्ति सोनी, अमरनाथ साहू और नेमीचंद यादव ने पुष्पगुच्छ, गुलाल और पीला चावल से किया।
राकेश दास ने कहा कि छुरा का दीपावली मिलन समारोह आपसी स्नेह के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करता है। सुबोध फ्रैंकलीन ने कहा कि दीपावली के दौरान सभी को मिलने का अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे समारोह मिलने का अवसर प्रदान करते हैं और प्रेम एवं मित्रता के संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं।
संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ रुपेश शर्मा और नेमीचंद यादव ने श्रीगणेश वंदना से किया। इसके बाद श्यामा नेताम ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे’ गीत प्रस्तुत कर भगवान श्रीराम को भाव पुष्प अर्पित किए। उनका जन्मदिन होने के कारण समारोह में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में हरीश ठक्कर गरियाबंद, अदिति राज राजिम, तरुणा पांडे कोचबाय, राकेश दास रायपुर, विजय सिन्हा गरियाबंद, पूनम बाजपेई राजनांदगांव, दिनेश्वर साहू राजिम, सुबोध फ्रैंकलीन रायपुर, आशीष ठक्कर गरियाबंद, उषा किरण क्षेत्रपाल खरियार रोड, भगवान चंद्राकर गरियाबंद, प्रकाश सिन्हा राजिम, इमरान अली चरोदा और झरना दिव्य चरोदा सहित छुरा के आनंद गुप्ता, मंगल मूर्ति सोनी, पंकज गुप्ता, डिगेश्वरी गोस्वामी, त्रिलोक सिंह ध्रुव, विनोद कुमार देवांगन, ऋषि कुमार साहू, छगनलाल देवांगन, किशन सोनी और चितरंजन चंद्राकर ने एकल, युगल और कराओके गीतों की प्रस्तुति दी।
रायपुर से आए उत्तम पवार ने हार्मोनिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू ‘समय’, मोहनी गोस्वामी, दिनेश्वर साहू और रुपेश शर्मा ने किया। डॉ. आनंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। विजय सिन्हा ने सभी फनकारों और स्वरधारा परिवार के सदस्यों का श्रीफल देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में अब्दुल समद खान, रामकरण त्रिवेदी, अमिताभ जैन, अमरनाथ साहू, तरुण वर्मा, कथावाचक अमन शर्मा फिंगेश्वर, दिनेश्वर शर्मा फिंगेश्वर, मेषनंदन पांडेय, पूनम चंद्राकर, सुशांत दिव्याकर, तिलक ढीढी, रेशम कोशले, राजेश मांडले, रश्मि गुप्ता, ऋषि गुप्ता, संतोष सचदेव, मानकी यादव, डामिन साहू, इन्द्राणी शर्मा, संगीता शर्मा, गगन शर्मा, चंद्रभान साहू, सितलानी दीदी, प्रमिला साहू, कुलेश्वरी साहू, नसीम बानो, जाहिदा, दिशा, श्रेया, श्रद्धा, हेमराज, भुवनेश्वर, प्राची, सोनू, सचिन साहू और भोज साहू सहित नगर के नागरिक उपस्थित रहे।