दुर्ग

तीन सटोरिये गिरफ्तार
16-Nov-2022 5:53 PM
तीन सटोरिये गिरफ्तार

भिलाई नगर, 16 नवंबर। छावनी पुलिस ने कल रात छापेमारी कर तीन अलग अलग जगह से सटोरियों को पकड़ इनके खिलाफ 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छावनी थाना टीम ने भैरव बस्ती किशन चौक के पास कैम्प 2 से कल रात आरोपी नरेन्द्र यादव (43 वर्ष) को सट्टा पट्टी, 1260 रूपये नगद, हाऊसिंग बोर्ड ईडब्ल्यूएस 1893 निवासी आरोपी विजय लाउत्रे (50 वर्ष) से 3 सट्टा पट्टी, नगदी रकम 940 रूपये, मोनिका किराना दुकान के पास गांधी चौक केम्प 2 निवासी आरोपी शैलेन्द्र साहू उर्फ बबला (19 वर्ष) से तीन नग सट्टा पट्टी एवं 2 हजार 500 रूपये नगद के साथ धरदबोचा। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट