दुर्ग
दुर्ग,17 नवंबर। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों की बैंठक संपन्न हुई।बैठक में कलेक्टर मीणा ने पुलिस अधीक्षक से जिले में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने सडक़ सुरक्षा, सामाजिक सौहाद्रता, सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारियां फैलने की स्थिति, वीआईपी आयोजन एवं पुलिस विभाग के सूचना तंत्र के विषय में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को संयम से काम लेने और सहय भाषा के इस्तेमाल की हिदायत दी। किसी भी हालत में अभद्र भाषा का प्रयोग पुलिस अधिकारी, कर्मचारी न करें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर ने जिले में सामाजिक सौहाद्रता और अखंडता बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के नियंत्रण हेतु हर संभव प्रयास के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न व्हाट्सएप गु्रप्स की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी, ताकि इस तरह के मामलों पर रोक लगाया जा सके।
सामाजिक सौहाद्रता, देश की एकता, अखंडता में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ स त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगने पर कोई अधिकारी जानकारी देने के लिए घबराएं नहीं जो जांच कर रहा हंै।
टाईमली रिस्पांड करें ताकि पब्लिक के बीच कोई भ्रांति न फैले। अपराधिक मानसिकता के लोगों व आदतन बदमाशों की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों की लगातार निगरानी होती रहनी चाहिए, ताकि अपराध की संभावनाओं में कमी लाई जा सके।
जिले के इनफ ॉर्मेशन स्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम को जिले के कोटवारों की सूची बनाकर उनके कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
साथ ही अयोग्य कोटवारों को सेवा से मुक्त कर नियमानुसार योग्य लोगों को नियुक्त किया जाए। कोटवारों को ब्लॉक और जिला स्तर पर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाए।
कोटवार पुलिस विभाग के इनफ ार्मेसन सिस्टम की इकाई हंै उस इकाई को इतना मजबूत करें कि ग्रामीण स्तर पर छोटी से छोटी सूचना मिल पाए।