दुर्ग

शहर के सडक़ों में डामरीकरण व सीमेंटीकरण शुरू सडक़ें हो रही हैं दुरुस्त,
16-Nov-2022 4:34 PM
शहर के सडक़ों में डामरीकरण व सीमेंटीकरण शुरू  सडक़ें हो रही हैं दुरुस्त,

आयुक्त ने निरीक्षण कर लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,16 नवंबर।
नगर निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का जायजा आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, उपअभियंता पंकज साहू, उपअभियंता विकास दमाहे और ठेकेदारों के साथ लिया।  उन्होंने मौजूद अधिकारियों को ठगडा बांध के सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए और इसके लिए कामगारों की संख्या बढाए जाने की समझाइश भी उन्होंने दी। 

 उन्होंने कहा कि वार्डो के अंदुरुनी सडक़ों की स्तिथि सुधारने के लिए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निरन्तर भूमिपूजन किया जा रहा हंै। 

 उन्होंने कहा कि शहर वासियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ-साथ आवागमन और मनोरंजन की बेहतर व्यवस्था करना निगम की महती जिम्मेदारी हैं। इस जिम्मेदारी का अधिकारी गंभीरता से निर्वहन करें।

उन्होंने कहा की इन कार्यों को समय सीमा पर पूर्ण करने के साथ गुणवत्ता का ध्यान भी अधिकारी रखें। इस दौरान उन्होंने निगम ठेकेदार की मौजूदगी में अस्पताल वार्ड 28 स्थित हनुमान मंदिर से सांखला की दुकान तक जारी सडक़ सीमेंटीकरण का जायजा भी लिया। 
 

इसके अलावा आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने वार्डो के अंदुरुनी क्षेत्रों का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ ठगड़ा बांधा सौन्दर्यकरण निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। उन्होंने मौजूद अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा ठगड़ा बांध में सौंदर्यीकरण के सभी कार्य के लिए काम करने वालो की संख्या बढ़ाए, ताकि निर्माण कार्य मे गति आए व जल्द पूरा किया जा सकें। 

निरीक्षण के दौरान संबधित अधिकारियों ने बताया कि समतलीकरण और पार्थवे, पेवर ब्लॉक वर्क, फेंसिंग लेआउट सहित अन्य निर्माण का कार्य प्रारंभ हंै। अधिकारियों ने बताया कि 7 करोड़ 28 लाख से ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण के शेष बचे कार्यों को कराए जा रहा हंै।

गौरतलब हैं कि नगर निगम द्वारा ठगड़ा बांध के संरक्षणए संवर्धन व सौंदर्यीकरण के लिए 16.27 करोड़ की योजना तैयार की गई हैं।   पूर्व में शासन से प्राप्त अनुदान से आईलैंड रिटेनिंग वॉलए गहरीकरण, एप्रोज ब्रिज, वॉकिंग ट्रेक हेतु बाउंड्री आदि कार्य पूर्ण किए जा चुके हंै। 

 उन्होंने कहा कि हंै कि ठगड़ा बांध के कार्य निगम की पहली प्राथमिकता में हैं। ब्याज मद से होगा सौंदर्यीकरण। शासन ने ठगड़ा बांध के लिए नगर निगम में ब्याज मद की शेष राशि से 4.80 करोड़ व अधोसरंचना मद से 2.58 करोड़ व्यय की स्वीकृति दी हैं। 

 इस प्रकार कुल 7.38 करोड़ राशि से शेष कार्य पूर्ण किया जाना प्रस्तावित हैं। पूर्व के कार्य शासन के अनुदान से किए गए हैं। यह कार्य कराए जाएंगे। शेष राशि से रेल्वे साईट में चेनलिंक फेंसिंग कार्य, डेक, व्यू पांईट में पेवर ब्लॉक, पार्थवे व बांध के चारो ओर पार्थवे, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, आईलैंड, लैंड स्केपिंग व विद्युतीकरण कार्य, उद्यान का विकास, वृक्षारोपण, इनलेट पांईट में एप्रोच ब्रिज का निर्माण आईलैंड तक एप्रोच ब्रिज का निर्माण कार्य। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने ठेकेदार को तीन माह में पूर्ण करने के सतत निर्देश दिए गए हंै।

 


अन्य पोस्ट