दुर्ग

मोहनलाल की आंखों से दो की जिंदगी होंगे रोशन
17-Nov-2022 4:40 PM
मोहनलाल की आंखों से दो की जिंदगी होंगे रोशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 नवंबर।
ज्वेलरी व्यवसायी मोहनलाल लोढ़ा जैन (71 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके नेत्रों से दो परिवार रोशन हो सकेंगे। नवदृष्टि फ ाउंडेशन के माध्यम से मोहनलालजी लोढ़ा के नेत्रदान संपन्न हुआ।
 पुखराज, राजेश कुमार जैन ज्वेलर्स के संचालक मोहनलाल लोढ़ा का चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में हार्ट अटैक से निधन हुआ। परिवार के करीबी गोपाल गुप्ता के अनुरोध पर मोहनलाल लोढ़ा के पुत्र उमेश, मनीष, आशीष, ऋषभ लोढ़ा व भाई उत्तमचंद, अमृतलाल, गौतमचंद की सहमति से नेत्रदान हुए।

नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, उज्जवल पींचा व मुकेश राठी निधन का समाचार मिलते ही चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल पहुंचे व नेत्रदान प्रक्रिया संपन्न करवाई।
जिला चिकित्सालय दुर्ग के सीएमएचओ डॉ.जेपी मेश्राम की अनुमति व डॉ. संगीता भाटिया के निर्देश पर नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक, अरुण सिंह, ने चंदूलाल पहुंच कॉर्निया कलेक्ट किए।
मोहनलालजी लोढ़ा के पुत्र उमेश ने कहा उनके पिता के निधन से पूरा परिवार सदमे में हंै किन्तु हमें इस बात पर संतुष्टि है कि जीवन भर लोगों कि सेवा करने वाले हमारे पिता जाते जाते भी दो परिवारों को रौशनी दे समाज को संदेश दे गए।
 


अन्य पोस्ट