दुर्ग
पूरी प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 नवंबर। दुर्ग (ग्राम/शहर) पहनं. 24 के मस्जिद के लिए जगह देने की प्रक्रिया शुरू करने पर स्थानीय लोगों ने भारी आपत्ति की है। स्थानीय लोगों का यह विरोध लगातार उग्र होता जा रहा है। अब दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी इस पर कड़ी आपत्ति की है।
उन्होंने इस मामले में जिला कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखा है तथा कहा है कि जिला प्रशासन को इस मामले में स्थानीय नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। लोगों की आवाज को कुचलने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
सांसद श्री बघेल ने कलेक्टर को भेजे पत्र में कहा है कि उक्त स्थल पर स्थानीय निवासियों की घोर आपत्ति के बाद भी मजिस्द वाके दिगन्या के लिए भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे वहां के लोगों में असंतोष एवं आक्रोश बढ़ता जा रहा है है। उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में वहां कई अन्य समुदायों के निजी भूमि को भी लेने की कोशिश की शिकायतें सामने आई है। यह नगरवासियों की भावनाओं के सरासर खिलाफ है।
उन्होंने जिला प्रशासन को इस मामले में शहरवासियों की भावनाओ का सम्मान करने तथा लोगों के आक्रोश को रोकने के लिए संदर्भित प्रकरण को तत्काल निरस्त करने को कहा है।