दुर्ग

मरौदा डैम के गहरे पानी में उतरे छात्र की तलाश जारी
17-Nov-2022 9:57 PM
मरौदा डैम के गहरे पानी में उतरे छात्र की तलाश जारी

टाउनशिप से पिकनिक मनाने गया था दल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 नवंबर।
आज मरोदा डैम पिकनिक पर गए लडक़ों के ग्रुप में से एक छात्र गहरे पानी में चला गया है। शाम को इसकी सूचना मिलते ही उतई पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच बालक को तलाश रही है। शाम 7 बजे समाचार लिखे जाने तक काफी खोजबीन के बाद भी छात्र नहीं मिला है। 

सभी लडक़े टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डैम पहुंचे थे, तभी शाम लगभग साढ़े 4 बजे अन्य लडक़ों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में खो गया है। 

उतई पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का पुत्र गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ आज मरोदा डैम गया थ। 8 से 10 लडक़े पिकनिक में साथ गए। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले हैं। उसके डूबने की खबर मिलते ही गोताखोर टीम लगाई गई है, तलाश जारी है। 

दोस्तों के मुताबिक गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लडक़े हड़बड़ा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है, लेकिन नजर नहीं आया। खबर लिखे जाने तक कुछ भी पता नहीं चला है।


अन्य पोस्ट