‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी। श्री जैन तरुण क्लब द्वारा संचालित श्रीमहावीर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक नगर दुर्ग एवं श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, पुलगांव का 3 जनवरी को दोनों शालाओं का सामूहिक वार्षिक उत्सव श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागृति उत्पन्न करना एवं अच्छे समाज की स्थापना करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज बाकलीवाल महापौर थे।
अध्यक्षीय भाषण में धीरज बाकलीवाल संस्था द्वारा किए गए समाज कल्याण को सहारा, शाला के उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। जिसमें श्रीजैन तरुण पारस क्लब के सचिव मनीष पारख ने सचिव प्रतिवेदन के माध्यम से 55 वर्ष के इतिहास की जानकारी दी। जिसमें 1968 में संस्था के संस्थापक सदस्य संपत लाल बोथरा, भीखम चंद्र, रेखचंद श्रीश्रीमाल, मोहनलालबाघमार बाल मंदिर की शुरुआत की थी। आज इस बाल मंदिर में कक्षा बारहवीं तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में गरीब बच्चों को शिक्षित करना है संस्था की ऊंचाइयों का श्रेय श्रीजैन तरुणक्लब के सभी सदस्यों एवं शिक्षकों को जाता है। जो संस्था के सदस्यों द्वारा दिए गए उचित मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत का नतीजा है। इसी कड़ी में श्री जैनत रुणक्लब के संयोजक कैलाश चंद्र बाकलीवाल ने अपने विचार रखे एवं समाज, बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने अनुभव के आधार पर मार्गदर्शन दिया।
वार्षिक उत्सव का मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम रहा जिसमें शाला के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मु य आकर्षण भारतीय सेना की बलिदानों की वीर गाथा, समाज में नारी शोषण एवं अत्याचार को रोकना, शिव तांडव, योगा का जीवन में महत्व, शिक्षा के जीवन में अनिवार्यता इत्यादि रहे।
इस कार्यक्रम में की विशेषता यह थी कि शाला के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा कोरियोग्राफी, स्टेज, लाइट डेकोरेशन आदि व्यवस्था की गई, जिसमें पूर्व छात्र अतुल बौद्ध एवं सोमेश आदि का योगदान प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारस जैन, अंजू दास वैष्णव, हेमू नायडू, संजीवमिश्रा, महेश मिश्रा, श्वेता, प्रशांत जोशी ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गगन श्रीवास्तव, रीति महोबिया, इशिका गुप्ता, निधि साहू, ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पूर्व अध्यक्ष संजय देशलहरा एवं शाला के प्राचार्य प्रभा वर्मा का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। श्री जैन तरुण क्लब के अध्यक्ष सतीश चंद्र, उपाध्यक्ष सुगम चंदसंचेती, कोषाध्यक्ष लाभ चंद जैन, वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र मारुति, इंदरचंद पाटनी, प्रकाश श्रीश्री माल आदि ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। धन्यवाद ज्ञापन शाला की प्राचार्य प्रभा वर्मा एवं प्रिया वर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनता का सहयोग प्राप्त हुआ।