दुर्ग

हेमचंद यादव विवि में छह संकायाध्यक्षों की नियुक्ति
06-Jan-2023 2:42 PM
हेमचंद यादव विवि में छह संकायाध्यक्षों की नियुक्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जनवरी।
हेमचंद यादव विवि में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति अनुसुइया उइके ने 6 संकायाध्यक्षों की नियुक्ति हेतु  नामों का अनुमोदन कर दिए हैं। राजभवन, रायपुर द्वारा जारी आदेश हेमचंद यादव विवि पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना जारी की गई।

विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव, अकादमिक डॉ. सुमीत अग्रवाल ने बताया कि ये नियुक्तियां छत्तीसगढ़ विष्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27 (4) के अंतर्गत कुलाधिपति द्वारा की गई है। डॉ. सुमीत अग्रवाल ने बताया कि ये नियुक्तियां अधिसूचना जारी करने की तिथि 4 जनवरी से दो वर्ष की अवधि तक अथवा सेवा निवृत्त की तिथि तक जो भी पहले हो यह नियुक्तियां मान्य होगी।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक विज्ञान संकाय में संकायाध्यक्ष (डीन) हेतु शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के अर्थशास्त्र के प्राध्यापक, डॉ. एम. एल. साव, विज्ञान संकाय के डीन के रूप में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव की गणित की प्राध्यापक, डॉ. शबनम खान, शिक्षा संकाय में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई की डॉ. नीरा पांडे, वाणिज्य संकाय में शासकीय वी. वाय. टी. पीजी स्वशासी महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ. एच.पी. सिंह सलूजा गृह विज्ञान में शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या महाविद्यालय दुर्ग की प्राध्यापक डॉ. अमिता सहगल तथा जीव विज्ञान संकाय में शासकीय वी. वाय. टी. पीजी स्वशासी महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ. अनिल कुमार की डीन के रूप में नियुक्ता का अनुमोदन किया गया है।

विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने समस्त नवनियुक्त संकायाध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्हें विवि की अकादमिक गतिविधियों में रचनात्मक भूमिका अदा करने हेतु आग्रह किया है। कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की है कि इन नये संकायाध्यक्षों के सहयोग से विवि की अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।


अन्य पोस्ट