दुर्ग
दुर्ग, 6 जनवरी। पाटन ब्लाक के ग्राम खुड़मुड़ा में हुए हत्याकांड प्रकरण में गुरुवार को 2 लोगों की गवाही न्यायालय में हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल की कोर्ट में गवाह संजू सोनकर तथा सातोबाई सोनकर की गवाही ली गई। बचाव पक्ष ने प्रति परीक्षण किया तथा मुख्य परीक्षण लोक अभियोजक बालमुकुंद चंद्राकर ने कराया।
इस मामले में अब 15 फरवरी को राधिका सोनकर एवं सोमनाथ सोनकर की गवाही न्यायालय में होगी। उल्लेखनीय है कि पाटन ब्लाक स्थित ग्राम खुड़मुड़ा में 21 दिसंबर 2020 को सोनकर परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। खुड़मुड़ा स्थित बाड़ी में बालाराम सोनकर, उसकी पत्नी दुलारी बाई सोनकर, बेटा रोहित सोनकर और बहू कीर्तीन बाई सोनकर की लाश मिली थी, वहीं रोहित व कीर्तन बाई के बेटे दुर्गेश सोनकर पर जानलेवा हमला किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने बालाराम सोनकर के बड़े बेटे गंगाराम सोनकर, पड़ोसी महाकाल, उसका दोस्त नरेश, गंगाराम की पत्नी निर्मला सोनकर तथा निर्मला सोनकर के प्रेमी रोहित मौसा को गिरफ्तार किया था।