दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 जनवरी। रकम पर अधिक ब्याज देने का लालच देकर रकम जमा करने के बाद समय अवधि पर रकम वापस नहीं करने वाले चिटफंड कंपनी के प्रबंधक एवं संचालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर्तव्य न्यायालय में पेश किया है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 420, छत्तीसगढ़ के निक्षेपको हितों के संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 7 व 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विराट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी मर्यादित दुर्ग के प्रबंधक एवं संचालक ने हितग्राहियों को जमा रकम पर अधिक ब्याज देने का लालच देकर रकम तो जमा करा ली थी परंतु पैसा वापस नहीं किया। इससे परेशान होकर हितग्राहियों ने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्ग को आवेदन पेश किया था। आरोपी शैलेंद्र पंसारी (47) निवासी लुचकी पारा, काजल पंसारी (45) निवासी आदर्श नगर वार्ड नंबर 45 दुर्ग तथा अमृत राज आनंद (38) निवासी शीतला नगर वार्ड नंबर 5 को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह उपनिरीक्षक देवा दास भारती, गौर सिंह, आरक्षक जावेद, नासिर, प्रशांत, कमलेश, भरथरी, मिथलेश साहू की विशेष भूमिका रही।