दुर्ग

समाजसेवी उदयराम पारकर का निधन
06-Jan-2023 3:00 PM
समाजसेवी उदयराम पारकर का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  6 जनवरी।
दुर्ग जिले के बेलौदी निवासी निषाद समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी उदयराम पारकर का 5 जनवरी को निधन हो गया है। वह 97 वर्ष की आयु में भरा-पूरा परिवार को छोड़ कर चले गये। उदयराम पारकर निषाद समाज में सामाजिक चेतना जागृत करने के लिए जीवन पर्यन्त कार्य करते रहे। वह दिवंगत रामप्यारा पारकर, बद्रीप्रसाद पारकर (सेवानिवृत्त शिक्षक भिलाई इस्पात संयंत्र)के बड़े भाई, दुर्गा प्रसाद पारकर (वरिष्ठ साहित्यकार)एवं मुकुंद प्रसाद पारकर(सरपंच ग्राम पंचायत बलौदी एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष) के पिता थे। 

उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,  मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष नंद कुमार सेन व आसपास के अनेक लोगों के साथ ही निषाद समाज के विभिन्न जिलों से पधारे अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट