दुर्ग

महापौर का तीन साल का कार्यकाल पूरा
07-Jan-2023 3:15 PM
महापौर का तीन साल का कार्यकाल पूरा

उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों के साथ स्वच्छता में ऊंची छलांग  
कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने से शहर को मिली नई पहचान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  7 जनवरी।
महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पार्षदों का कार्यकाल 6 जनवरी को 3 वर्ष पूर्ण हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं अरुण वोरा के मार्गदर्शन में इन तीन वर्षों में महापौर परिषद् के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये, जिससे शहर की जनता को मूलभूत सुविधा सुगम तरीके से मिलती रही। शहरी सरकार ने राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बड़ी असानी से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। 

विषम परिस्थिति एवं चुनौतियों का सामना करते हुए हमने किया शहर का सर्वागीण विकास नगर निगम दुर्ग में कांग्रेस की सरकार काबिज हुई। उस समय निगम का खजाना खाली था जिस पर विशेष ध्यान देते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने एवं कोराना जैसे महामारी के दौरान पीडि़त मरीजों का समुचित स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराना साथ ही निगम के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करना एवं दूसरी तरफ  नागरिकों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराते हुए शहर का विकास कार्य कराना इन चुनौतियों का सामना करते हुए निगम सरकार इन तीन वर्ष में अनेकों विकास कार्य कराया गया। 
महापौर एवं परिषद् तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने कोविड के समय प्रमुखता से शहर के जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता में आगे आये। देश के साथ साथ पूरे प्रदेश में जिस समय कठोर लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी, उस समय भी दुर्ग निगम के परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम एमआईसी बैठक में निर्णय लेकर जरूरतमंदों तक कच्चा राशन एवं दिहाड़ी मजदूरों एवं बेसहारा लोगों को पका हुआ भोजन का पैकेट पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक किया।
शहर का पहला पिकनीक स्पॉट 16 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा ठगड़ा बांध जिसका 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा होकर शहर की जनता को सौगात मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ी की संस्कृति की झलक हेतु लोककला मार्ग बनाया गया। जो शहर की जनता के लिए आकर्षिक का केन्द्र बना हुआ है। बेहतर मार्केट की व्यवस्था के लिए इंदिरा मार्केट में व्यापरियों की मांग अनुसार युनिशेड का निर्माण किया गया दुर्ग शहर के मु य मार्गो में दुधिया रोशनी हेतु हाईमास्क लाईट लगाया गया। 14 वें वित्त अंतर्गत बड़ी नालियों का निर्माण कार्य जारी हो चुका है। छोटी नालियों का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। रेल्वे स्टेशन के पास बर्सो से व्याप्त गंदगी को हटाकर सुन्दर दुर्ग की कल्पना के साथ पेंटिग कार्य कराया गया। दीपक नगर इंग्लिश मिडियम स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  

शासन की पौनी पसारी योजना के तहत चबूतरा निर्माण कर पुस्तैनी व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों को आबंटित किया गया। इस वर्ष गौरव पथ निर्माण कार्य, शिवनाथ नदी रोड़ निर्माण कार्य जैसे जनसुविधा के कार्य प्रस्तावित है। शहर की सबसे बड़ी समस्या शंकरनाला निर्माण भी इसी परिषद् के कार्यकाल में प्रारंभ किया गया, जिससे बरसात के मौसम में बाढ़ की समस्या से जनता को निजाद दिलाई गई। अमृत मिशन योजना अंतर्गत घर-घर नल कनेक्शन का कार्य किया गया। उच्चास्तरिय पानी टंकियों का निर्माए भी कराये गये।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 4 गोबर खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए है जहां गोबर खरीदी का कार्य संचालित किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति में लगभग 27,400 क्विंटल गोबर खरीदी किया जा चुका है। योजना अंतर्गत निकाय क्षेत्र में 340 से अधिक पशु पालकों और कृषकों से गोबर खरीदी का कार्य कर उन्हें लाभान्वित किया जा चुका है। अभी तक इस योजना में लगभग 54 लाख रूपये का भुगतान पशुपालकों और कृषकों को किया गया है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।  
उन्होंने आत्मानंद के साथ-साथ चन्द्रशेखर आजाद स्कूल का संधारण एवं नवीनीकरण का कार्य किया गया। कामकाजी महिला छात्रावास 439 लाखए इन्दिरा मार्केट यूनिरोड निर्माण 65 लाख, ठगडाबांध सौन्दर्यीकरण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण, विद्युत

शव दाह गृह 47 लाख, लगभग 3500 लाख के रोड, नाली, डामरीकरण, पेवर ब्लाक, भवन निर्माण, संधारण, डब्लूएमएम सभागार निर्माण कार्य। 
मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना के तहत दुर्ग में 2 स्थानों मे नया बस स्टैण्ड के सामने एवं रायपुर नाका मुक्तिधाम के पास दुकान खोला गया। जिसका बहुत अच्छा रिस्पॉस नागरिकों का मिल रहा है। महापौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, विद्यायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, महापौर एमआईसी परिषद के सदस्यगण, पार्षदगण व एल्डरमेन व नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी और शहर समस्त 


अन्य पोस्ट