‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर,12 अक्टूबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान के अंतर्गत पार्वती कमला सामाजिक शिक्षण समिति, सुरु फाउंडेशन एवं पार्वती स्व. सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में 11 अक्टूबर 2026 को एक विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, कानूनी सलाह और कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गईं।
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं को अपने आंतरिक गुणों और कौशल को पहचानकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली माधवन ने घर बैठे महिलाओं के लिए रोजगार व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. अभिनव, डॉ. नाविल शर्मा, डॉ. खरे, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. सतिंदर सिंह और डॉ. ज्योत्सना मिश्रा द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह बढ़ाते हुए सूरज साहू (रेड ड्रॉप ब्लड डोनेशन) के सहयोग से रक्त संग्रहण एवं जागरूकता का कार्य किया गया।
अधिवक्ता जया श्रीवास्तव ने महिलाओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव कानूनी मदद का भरोसा दिलाया।
कौशल विकास एवं रोजगार उन्नयन: संस्था की सदस्य विनीता संध्या और निशा राजश्री ने महिलाओं को घर बैठे रोजगार और कौशल विकास से जुडऩे की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों और सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कांति वर्मा, उपासना साहू, निकिता सिंग्ने, सरोज टहनगुरिया, गोल्डी सोनी, पद्मनाभन, ऋतुराज, तिलक यादव, रजनीकांत पांडे, किरण भोसले, प्रभारानी साहू, सीमा तिवारी, जाकिर भाई, विशाल दीप नायर, डॉ. दीनदयाल साहू सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव अमरजीत सिंह चहल ने किया।