दुर्ग

पुण्यतिथि पर याद किए गए मोतीलाल वोरा
22-Dec-2025 4:55 PM
पुण्यतिथि पर याद किए गए मोतीलाल वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 दिसंबर
। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा एक सेवा-भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में संपन्न हुआ, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. मोतीलाल वोरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि स्व. मोतीलाल वोरा का संपूर्ण राजनीतिक जीवन ईमानदारी, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव संविधानिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और गरीब-वंचित वर्गों के हितों की रक्षा की। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्व. वोरा जी की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 

हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्गों पर चलना होगा। कार्यक्रम में आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, संजय कोहले, कौशल किशोर सिंह, प्रेमलता साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट